फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी नीति पर पुनर्विचार करे सरकार : चैंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में शराब कारोबारियों ने नई दिल्ली में पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर में लागू की जा रही नई आबकारी नीति पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नई नीति से मौजूदा शराब कारोबारियों के आजीविका के अधिकार छिन जाएंगे। यह नीति लाने से पहले सरकार को मौजूदा लाइसेंस धारकों के कल्याण के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि प्रस्तावित नीलामी प्रक्रिया से उनका अस्तित्व प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मंत्री से हस्तक्षेप कर उचित समाधान निकालने का आग्रह किया।
विज्ञापन

अरुण गुप्ता ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ शराब कारोबारियों से नहीं, बल्कि उनके परिवारों से जुड़ा है। हजारों श्रमिक और अन्य लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि वह शराब कारोबारियों के मुद्दों पर संबंधित उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर उचित समाधान का प्रयास करेंगे। इसके अलावा कारोबारियों ने भाजपा सांसद जुगल किशोर से भी मुलाकात कर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें