फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से जेकेसीसी मेंस के रिजल्ट का इंतजार कर रहे 3918 उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार भर्ती परीक्षाएं समय पर पूरी नहीं करवा पा रही है। 18 अप्रैल, 2022 को हुई जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी (जेकेसीसी) मुख्य परीक्षा का परिणाम छह माह बाद भी जारी नहीं हुआ है। 3918 उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवारों का आरोप है कि जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) और जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसएबी) पारदर्शी व समय पर परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति पत्र देने में पूरी तरह विफल है। जेकेएसएसबी छह महीने से कोई भर्ती परीक्षा नहीं करवा पाई है, जबकि इस अवधि में तीन बड़ी भर्ती परीक्षाएं रद्द हुई हैं। जेकेएसएसबी परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी नहीं कर रही है। सोशल मीडिया पर युवा लगातार बोर्ड से परीक्षा कैलेंडर जारी करने की गुहार कर रहे हैं, लेकिन जेकेएसएसबी का इस पर ध्यान नहीं है। जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 की प्रक्रिया शुरू हुए साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। उम्मीदवारों का आरोप है कि सरकार सिर्फ दावे करती है। समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होने का असर हम पर पड़ रहा है। उनकी आयु बढ़ रही है, एक ही परीक्षा के इंतजार में इतना समय लगाता है, जिससे अन्य परीक्षा पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं। जेकेेसीसी मेंस परीक्षा में देरी का कारण जानने के लिए अमर उजाला ने जेकेपीएससी के सचिव बशीर अहमद को कई बार संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें