फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक न होने से दिक्कतें झेल रहीं पांच पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज धार डूगनू गांव के प्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने सरकार से उनके इलाके में बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत के सरपंच कुलदीप कुमार ने बताया कि धार डूगनू पंचायत के साथ उसके आसपास की अन्य चार पंचायतों के करीब 20 हजार लोगों को बैंक संबंधित कामकाज के लिए बिलावर या किशनपुर में स्थित बैंकों में जाना पड़ता है, जो गांव से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है। इससे दूरदराज इलाके के हजारों ग्रामीणों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
पंच मनोहर लाल ने कहा कि बुजुर्गों की पेंशन उनके बैंक खातों में आती है। उसे निकालने के लिए उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है। सरकार की ओर से एमजी नरेगा सहित पीएमएवाई और अन्य योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका संबंध बैंकों से है। बुजुर्गों को एक हजार रुपये पेंशन मिलती है, और आने जाने का खर्च पांच सौ रुपये तक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दियौता गांव के निवासी शमशेर सिंह ने कहा कि ज्यादातर पहाड़ी इलाका सड़क से नहीं जुड़ा है। जिसके चलते बैंक संबंधित कामकाज निपटाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर बैंकों तक पहुंचना पड़ता है। सरपंच और इलाके के अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि धार डूगनू गांव में जल्द बैंक शाखा खोली जाए, जिसे लोगों को बैंक संबंधित कामकाज निपटाने में परेशानियां न आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें