बिलावर। उपजिला के युवाओं ने राज्यपाल शांत इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बहाल करने की मांग की है। स्थानीय युवक भानु राजपूत, रणदीप सिंह, सुशील सिंह, प्रफुल्ल सिंह, निखिल, वीनू और राजू ने कहा कि मोबाइल इंटरनेट नहीं चलते से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, युवाओं को जानकारी प्राप्त करने में भी दिक्कत हो रही है। उपजिले के 90 प्रतिशत इलाके में ब्राडबैंड की सुविधा भी नहीं है। युवाओं को आवेदन और पढ़ाई संबंधित जानकारी नहीं मिल रही है। जम्मू संभाग सहित कठुआ जिला शांत इलाका है। इसलिए यहां पर मोबाइल इंटरनेट सुविधा बहाल की जाए। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।