ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत बकोर और मट्टू पंचायत के गांव परागलां के बीच खड्ड पर पुल नहीं होने पर ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से जल्द पुल बनाने की मांग उठाई है।
क्षेत्रवासी बलबीर सिंह, तरसेम लाल, बनारसी दास और दीपक सिंह ने बताया कि खड्ड पर पुल बनने से क्षेत्र की सात पंचायतों के लोगों को अखनूर और ज्यौड़ियां जयौड़ियां जाने के लिए एक शार्टकट रास्ता मिलेगा। यह बहुत ही पुरानी मांग है। इसे बैक टू विलेज में भी मुख्य रूप से उठा चुके हैं, लेकिन आजतक कोई सुध नहीं ली गई है। लोगों की समस्या को देखते हुए क्षेत्र के युवाओं ने खड्ड पर छह माह पहले अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन वह बाढ़ में बह गया था।
इस खड्ड पर पुल की बहुत जरूरत है। पुल के बनने से छंब विधानसभा क्षेत्र की लगभग सात पचायतों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि इन सभी पंचायतों के लोग तो अभी भी इस खड्ड से होकर गांव परागलां और बकोर सड़क का अधिक इस्तेमाल करते हैं, लेकिन खड्ड में 12 महीने पानी रहता है। इस कारण लोगों को दिक्कत होती है। इसलिए सरकार से मांग है कि खड़ पर जल्द पुल कर निर्माण किया जाए।