फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों ने की दो महीने का रिलिफ एक साथ जारी करने की मांग उठाई

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जगती के कश्मीरी पंडितों ने रिलिफ कमीशनर माइग्रेंट से अपील की है कि कोरोना के चलते कश्मीरी पंडित माइग्रेंट्स को दो महीने का रिलिफ एक साथ स्पेश केस के तहत दे दिया जाए ताकि वह लोग लॉकडाउन में भी अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकें। उनका कहना है कि लॉकडाउन के चलते जो  युवा प्राइवेट नौकरियां करके घर चलाते थे वह भी घर रहने को मजबूर हैं और उनके पूरे परिवार को इस वजह से समस्या झेलनी पड़ रही है। इसी के साथ उन्होंने  एसएसपी जम्मू से अपील की कि वह जगती कैंप में स्पेशल फोर्स भेजें ताकि यहां भी पूरी तरह से लॉकडाउन किया जा सके और कोरोना वायरस जैसी खतरनाक महामारी को फैलने से रोका जा सके। उनका कहना था कि जगती कैंप में 20 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं जिन्हें पूरी तरह लॉकडाउन करना बेहद जरूरी है ताकि उनका जीवन बचाया जा सके। इसी के साथ उन्होंने मांग की कि पूरे जगती कैंप को सेनीटाइज करवाया  जाए और जगती कैंप के बाहर एम्बयूलेंस सर्विस उपलब्ध करवाई जाए ताकि जरूरतमंदों को मदद दी जा सके। लोगों को किया जागरूक जगती कैंप में कुछ लोगों द्वारा अपने स्तर पर क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को कोरोना वायरस की महामारी के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कैंप के कुछ लोगों ने माइक का इस्तेमाल कर लोगों को घरों के अंदर रहने की अपील की। साथ ही उन्हें कोरोना वायरस के फैलने से होने वाले खतरे से अवगत करवाया। वहीं दुकान वालों को भी एक-एक कर लोगों को राशन के लिए दुकान के अंदर आने देने की अपील की ताकि वहां पर किसी तरह से झुंड बनाकर लोग खड़े न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें