राजौरी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त राजौरी में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। राजोरी शहर व आसपास के इलाकों में सुबह करीब 9:00 बजे शुरू हुई बारिश ने कहर बरसा या दिनभर लगातार तेज बारिश होती रही जिसमें गलियों नालियों का पानी सड़कों पर बह गया। इसके अलावा तेज बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। वही जीले के अन्य पहाड़ी इलाकों जैसे बुद्धल, कोटंरका, थांनामंडी, दरहाल आदि में भी तेज बारिश के समाचार मिल रहे हैं। तेज बारिश से पहाड़ी इलाकों में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है और लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों पीर पंचाल के ऊंचे पहाड़ों में ताजा बर्फबारी के समाचार मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिले के पीर पंचाल के पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हो रही है और कहीं-कहीं एक यह 2 फुट तक बर्फ जमा हो चुकी है। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के कारण शहर में भी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ताजा समाचार लिखे जाने तक मूसलाधार बारिश औऱ ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी था.।