फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में दिया बच्चे को जन्म

Sat, 20 Sep 2014 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के आराम कक्ष में शुक्रवार को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी के आला अफसर वेटिंग हाल पहुंचे और स्थिति को देखते हुए महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन


एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा दोनों को गांधीनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाक्टरों के मुताबिक मां और बच्चे की हालत सामान्य है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह बसंतबाग, श्रीनगर निवासी हैदर अली अपनी पत्नी मोबिदा खातून के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनकी पत्नी गर्भ से थी।

वह श्रीनगर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी अचानक महिला को दर्द शुरू हो गया। पत्नी के साथ के लोगों ने किसी तरह से महिला को आराम कक्ष में ही कवर किया और कुछ ही देर में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना एसएसपी रेलवे शिव कुमार को मिली, तो वे स्पेशल सेक्रेटरी रिस्पिट कैंप रेलवे, एसडीपीओ जीआरपी चरनदीप सिंह, एसएचओ नीरज चौधरी के साथ महिला को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था में जुट गए।
विज्ञापन


एंबुलेंस बुलाकर तुरंत बच्चे और मां को गांधीनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खबर लिखे जाने तक मां और बच्चे की हालत सामान्य थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें