फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल श्रीनगर ने हिजाब मामले पर माफी मांगी

Mon, 20 Jun 2016 11:45 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हिजाब (अबाया) पहनने पर स्कूली शिक्षिका से इस्तीफा मांगने के मामले में दिल्ली पब्लिक स्कूल श्रीनगर प्रबंधन ने माफी मांगी है। स्कूल प्रबंधन ने एक वाक्य के माफीनामे में कहा कि अनजाने में लोगाें की भावनाएं आहत करने के लिए स्कूल प्रबंधन माफी मांगता है। 
विज्ञापन


महिला शिक्षक के अबाया पहनने पर स्कूल ने आपत्ति जताई थी। आरोप के अनुसार शिक्षिका से कहा गया था कि वह या तो वह स्कूल में हिजाब न पहने या फिर इस्तीफा दे। मामले ने तूल तब पकड़ लिया, जब स्कूली विद्यार्थियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। 

स्कूल प्रबंधन पर धार्मिक मामलों में दखल देने के आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने शिक्षिका की सेवाएं बहाल करने की मांग उठाई थी। इसके बाद मामला विधानसभा में भी उठाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मांफी में क्या कहा स्कूल प्रबंधन ने?

प्रतीकात्म - फोटो : Getty
शिक्षण संस्थान ने एक लाइन के बयान में कहा है कि, 'दिल्ली पब्लिक स्कूल श्रीनगर का प्रबंधन लोगों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगता है।'

आपको बताते चलें कि कश्मीर प्राइवेट स्कूल संघ (केपीएसए) ने भी डीपीएस के फ़ैसले का विरोध किया था। डीपीएस भी संघ का सदस्य है। केपीएसए के प्रमुख डीएन वार ने बीबीसी को बताया, 'मुझे विश्वास है कि डीपीएस धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में विश्वास रखता है। कौन कैसे कपड़े पहनना चाहता है, आप उसमें दखल नहीं दे सकते हैं। हम स्कूल के अधिकारियों को बुलाकर उनसे पूछेंगे कि ऐसा क्यों किया गया।'

इस मसले पर शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा था कि एक निजी शिक्षण संस्थान में हुआ मामला गंभीर है। हम संबंधित स्कूल प्रबंधकों से बात करेंगे और सच्चाई का पता लगाएंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्रांस नहीं है, हम एक बहुवादी संस्कृति वाले धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में रहते हैं। कम से कम हमारी रियासत में ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें यकीन है कि स्कूल प्रबंधन इस मामले को लेकर पूरी संवेदनशीलता दिखाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें