फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : हालात का जायजा लेने आज घाटी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजभवन में करेंगे सुरक्षा समीक्षा

Wed, 27 Dec 2023 02:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री 16वीं कोर मुख्यालय में सैन्य कमांडरों के साथ बैठक कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इलाके में तैनात सैन्य कमांडरों की ओर से उन्हें आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ में सैन्य वाहनों पर आतंकी हमले के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज घाटी आएंगे। वे राजोरी-पुंछ का दौरा कर धरातल पर हालात की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही सेना की ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री 16वीं कोर मुख्यालय में सैन्य कमांडरों के साथ बैठक कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इलाके में तैनात सैन्य कमांडरों की ओर से उन्हें आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही वे जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाएंगे।

बताते हैं कि रक्षा मंत्री पूरे इलाके में आतंकवाद निरोधक अभियानों के बारे में जानकारी लेंगे। आम नागरिकों से भी वे मिलेंगे। राजनाथ सिंह राजभवन में सुरक्षा समीक्षा बैठक भी करेंगे। रक्षा मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय समिति भी इलाके का दौरा करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें