फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उधमपुर में, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सेना के साथ लेंगे भाग

Sat, 21 Jun 2025 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उधमपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सेना के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उधमपुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उधमपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सेना के साथ शामिल होंगे। कल उधमपुर पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि स्थगित हुआ है। मैं पड़ोसी देश को यह बताना चाहता हूं कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाया गया तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने उधमपुर में शुक्रवार को उत्तरी कमान में सैनिकों के साथ मुलाकात के दौरान ये बातें कहीं। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने में सशस्त्र बलों और खुफिया एजेंसियों की सटीकता, समन्वय और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के प्रति नीति में भारत का बदलाव इस बेजोड़ वीरता और समर्पण का परिणाम है।

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को न केवल एक सैन्य कार्रवाई बताया, बल्कि सीमा पार आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के लिए एक चेतावनी बताया। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को कड़ा संदेश दिया है कि नया भारत दृढ़ निश्चयी है। जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, एक सैनिक का जीवन साहस और बलिदान से भरा होता है। मातृभूमि के लिए सशस्त्र बलों की सेवाओं का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री बड़ा खाना (सेना में विशेष अवसरों पर आयोजित होने वाला भोज) में शामिल हुए। उन्होंने जवानों से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। कहा, यदि आप मजबूत हैं, तो हमारी सीमाएं मजबूत होंगी। जब सीमाएं मजबूत होंगी, तो भारत मजबूत होगा। कार्यक्रम के तहत खुखरी नृत्य, भांगड़ा, कलारीपयट्टू और झांझ पटक जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें