फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया सुंजवां कैंप का दौरा, हेलीकाप्टर ने लगाए कैंप के पांच चक्कर

Mon, 12 Feb 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

सुंजवां सेना कैंप का रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दौरा किया है। रक्षा मंत्री के हेलीकाप्टर ने जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप का पांच चक्कर लगाया।  रक्षा मंत्री कैंप का हवाई दौरा करने के बाद  ही कमांडरों के साथ पूरे आतंकी की हमले की समीक्षा कर सकती है। रक्षा मंत्री शाम के 6.30 पर  एक प्रेस वार्ता  करेंगी। 

विज्ञापन


बता दें कि सुंजवां सेना के कैंप पर शनिवार को तीन फिदायीन आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमें अब तक पांच जवान समेत छह लोग शहीद हो गए हैं। इस हमले में जवानों के 11 परिजन भी घायल हुए हैं। माना जा रहा है केंद्र मंत्रालय की ओर से इस हमले को बेहद गंभीरता के साथ लिया जा रहा है।

कल सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी कैंप का हवाई दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने जवानों की कार्रवाई की भी तारीफ की थी। केंद्र की ओर से सुंजवां आतंकी हमले की जांच को एनआईए को सौंप दिया गया। रविवार को एनआईए की टीम ने भी कैंप का दौरा कर कुछ लोगों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन


बता दें कि इस हमले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह पल पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। गौरतलब है कि 55 घंटे हो जाने के बाद भी ऑपरेशन के खत्म होने की घोषणा नहीं की गई है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस कैंप के जंगलों या किसी क्वार्रट के कमरे में एक आतंकी मौजूद है जिसकी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही पूरे कैंप में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें