फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस का ही बोरिया-बिस्तर उठेगा', राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Sat, 28 Nov 2026 02:43 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर को भारत का मुकुट रत्न बताते हुए कहा कि इसका विलय देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प था। उन्होंने मोदी सरकार के विकास कार्यों की सराहना की, प्रेमनाथ डोगरा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया।
विज्ञापन
हाथ में तिरंगा लिए रैली का नेतृत्व करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट रत्न है और इसका भारत में विलय केवल एक भौगोलिक क्षेत्र को देश के साथ जोड़ने का मामला नहीं था, बल्कि भारत की आत्मा, एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश में तेजी से विकास हो रहा है और क्षेत्र को विकास, अधिकारों व अवसरों में उसका उचित हिस्सा मिल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जनता को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एजेंसी
राजनाथ सिंह शनिवार को जम्मू में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' महापदयात्रा के बाद परेड चौक स्थित ब्राह्मण सभा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंजतीर्थी चौक से ब्राह्मण सभा तक करीब एक किलोमीटर लंबी पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा, पार्टी के सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा में महिलाओं ने भी भाग लिया।

राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के इतिहास का जिक्र करते हुए पंडित प्रेमनाथ डोगरा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रेमनाथ डोगरा ने जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ पूर्ण एकीकरण के लिए संघर्ष किया था। वहीं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसी धरती से 'एक देश, एक विधान, एक निशान' का नारा बुलंद किया था। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले लोगों को भी श्रद्धांजलि दी।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भाजपा की राजनीतिक यात्रा में विशेष स्थान रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है और इसे विकास के साथ अधिकारों व अवसरों में भी उचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी अपने आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई है। भाजपा ने महापदयात्रा के आयोजन के जरिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने और जनता को गुमराह करने के प्रयासों का आरोप लगाया।

रक्षा मंत्री के दौरे और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पदयात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें