फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा जांचने आएंगे रक्षामंत्री

Wed, 13 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर 22 मई को रियासत के दौरे पर आएंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री अमरनाथ यात्रा के लिए किए जाने वाले सुरक्षा बंदोबस्त की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 22 मई को रक्षा मंत्री मनोहर परिकर सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग के साथ नई दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरेंगे।

लेह में सेना की 14 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस नेगी परिकर को चीन और पाकिस्तान से सटी एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) और एलओसी (नियंत्रण रेखा) के हालात की विस्तृत जानकारी देंगे।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक लेह से रक्षामंत्री श्रीनगर के लिए उड़ान भरेंगे। यहां सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा रक्षा मंत्री को एलओसी के हालात बताएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा श्रीनगर में रक्षा मंत्री वरिष्ठ सैन्य अफसरों से एलओसी पार से की जाने वाली घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाने और अमरनाथ यात्रा के लिए किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की भी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें