फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस सीट विवाद: मुस्लिम छात्रों को दूसरे संस्थान में शिफ्ट करने पर विचार, केंद्र जल्द ले सकता फैसला

Wed, 03 Dec 2025 03:02 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल इंस्टीट्यूट में एमबीबीएस सीटों को लेकर केंद्र ने मुस्लिम छात्रों को दूसरे संस्थान में शिफ्ट करने और प्रवेश नियमों की समीक्षा पर विचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल इंस्टिट्यूट में प्रवेश विवाद पर सीएम उमर का बयान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में एमबीबीएस सीटों को लेकर विवाद का हल केंद्र निकालेगा। इसे लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि एमबीबीएस की 42 सीटों पर प्रवेश पा चुके सभी मुस्लिम छात्रोंं को दूसरे संस्थान में शिफ्ट किया जा सकता है। संभव है कि जल्द ही केंद्र की ओर से इस पर कोई फैसला ले लिया जाए।

विज्ञापन


एसएमवीडीआईएमई के मान्यता और प्रवेश के नियमों पर भी विचार किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इसमें कुछ त्रुटियां मिली हैं, जिसे दूर करने के लिए नियमों में संशोधन और मान्यता को लेकर पुनर्विचार किया जा रहा है। बता दें कि भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनसे एमबीबीएस प्रकरण में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल की ये भी मांग है कि इस तरह से कोई रास्ता निकाला जाए ताकि आस्था पर भरोसा बना रहे। वैकल्पिक रास्ते तलाशे जाएंगे' सूत्रों का कहना है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के संस्थानों में मुस्लिम छात्रों के प्रवेश व मुसलमानों की नियुक्ति को लेकर शुरू हुए विरोध व आंदोलन पर लगातार केंद्र की नजर है।
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व का फोकस इस पर भी है कि एडमिशन पा चुके छात्रों के कॅरिअर पर भी कोई असर न आए। आस्था के सम्मान और युवाओं के सुरक्षित भविष्य को लेकर किस तरह से तालमेल बैठाया जाए इसके लिए विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें