रियासी। अरनास पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रूमबला मतलोत इलाके में मंगलवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। उसकी पहचान बबली देवी (26) पत्नी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बबली देवी मंगलवार सुबह अपने घर से बाहर गई थी। इसके बाद काफी देर तक वह जब नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। जब काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिली तो सभी लौट आए। बाद में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से साथ फंदे में लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर व पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।