फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर नहर में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मुट्टी कैंप स्थित रणबीर नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान रशपाल सिंह मन्हास निवासी वार्ड 75 अकलपुर के रूप में हुई है। घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर से शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे वह पड़ोसी प्रभु दयाल भी वहां पर पहुंचा। बाइक किनारे लगा कर वह नहर में पूजन सामग्री डालने लगा। तभी पांव फिसलने से वह नहर में जा गिरा। इसके बाद वह गायब हो गया। प्रभु दयाल ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सिंचाई विभाग को नहर बंद करने के लिए कहा गया। एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नहर में छानबीन शुरू कर दी। हादसे की जगह से दो किलोमीटर दूर बीएसएफ स्कूल पलौड़ा के पास से शव बरामद कर लिया गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें