फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा के चौहाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव चौहाला के पास मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। उसकी पहचान 22 वर्षीय सूरज प्रकाश के रूप में हुई है। सुबह ग्रामीणों ने शव देखने के बाद आरएस पुरा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां परिजनों ने पहचान की। बाद दोपहर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सूरज प्रकाश अपने नाना के घर गांव स्लैड पलाटे में रहता था। मां बाप के नहीं होने पर नाना ने ही उसका पालन पोषण किया था। सोमवार दोपहर को वह अपने घर से आया था और नहीं लौटा। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। मंगलवार सुबह जैसे उन्हें पता चला कि गांव चौहाल के पास किसी अज्ञात का शव मिला है तब उन्होंने आरएस पुरा पुलिस से संर्पक कर उसकी पहचान की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरएस पुरा पुलिस थाना प्रभारी नवीन अंगराल ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई। इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें