फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेन-देन में नौकर ने नौकरानी का गला रेता

Sat, 21 May 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
त्रिकुटानगर के एक प्रतिष्ठित परिवार के यहां काम करने वाले एक युवक ने वहीं काम करने वाली महिला से रुपये के लेन-देन के विवाद में उसका चाकू से गला रेतने का प्रयास किया। महिला किसी तरह जान बचाकर खून से लथपथ भागते हुए गली के बाहर आ गई।
विज्ञापन


हमले के बाद नौकर ने भी कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को जीएमसी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 

त्रिकुटानगर के सेक्टर दो में एक व्यापारी के घर के नौकरों में शुक्रवार को आपस में झगड़ा हो गया। नौकर बाल कृष्ण (55) ने घर की नौकरानी पूनम (21) को 13 हजार रुपये उधार दिए थे। काफी समय से पूनम रुपये नहीं दे रही थी। शाम चार बजे के करीब दोनों में रुपये को लेकर दोबारा झगड़ा हुआ। बाल कृष्ण ने रुपये मांगे तो पूनम ने रुपये देने से इंकार दिया।
विज्ञापन


इस पर बाल कृष्ण ने पूनम को बालों से पकड़कर चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। किसी तरह नौकरानी जान बचाकर भागी। बाल कृष्ण के चंगुल से छूटकर वह पहली मंजिल से नीचे आई। पूनम घबराई हुई सबसे पहले सीढ़ियों के पास गिरी। इससे उसके सिर में चोट आई। गले और सिर से खून बहने लगा। दरवाजा खोलकर वह कमरे से बाहर पहुंची, लेकिन दोबारा गिर गई। 

मुख्य गेट खोलकर और वह गली में दोबारा गिरी और बेहोश हो गई। उसके गले व सिर से काफी खून निकल चुका था। गली के बाहर पहुंचते ही वह जोर से चीखी और गिर गई। आसपास के लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। वारदात करने के बाद बाल कृष्ण ने भी घर में रखा कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई और वह भी कमरे में बेहोश हो गया। पुलिस की टीम ने पूनम को जीएमसी अस्पताल भेज दिया। 

पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि लड़की की हत्या की गई है। पुलिस टीम घर के अंदर घुसी तो देखा बाल कृष्ण भी बेहोश पड़ा हुआ है। उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया। घर के मालिक का बिजनेस है। हादसे के समय में घर में कोई नहीं था। एसपी साउथ शहजाद सलारिया के अनुसार बाल कृष्ण मूक है और वह बात नहीं कर सकता है, जबकि पूनम बेस्ट बंगाल की रहने वाली है।

पूनम पिछले दो साल से, जबकि बाल कृष्ण कई वर्षों से इस घर में काम कर रहे हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज चाकू और कीटनाशक की बोतल को जब्त कर लिया है। फोरेंसिक लैब की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर खून के नमूने लिए और केस का आधार मजबूत करने के लिए फोटोग्राफ भी लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें