फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो दिन बाद दड़प नहर से व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गाडीगढ़ पुलिस चौकी के अंतर्गत दड़प नहर से शव बरामद हुआ है। कुंजवानी के बंधुरख का रहने वाला सुरजीत सिंह मंगलवार शाम सैर करते हुए कुंजवानी के पास नहर में गिर गया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। गंग्याल और सतवारी पुलिस मिलकर तलाश में लगे थे। इसके लिए वीरवार को नहर का पानी भी रुकवाया गया। तभी दड़प के पास एक नाले की तरफ पानी को मोड़ा गया। इसी मोड़ पर शव आकर फंस गया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया गया है। सुरजीत सिंह हर रोज सैर के लिए निकलते थे। बीते मंगलवार की शाम को सैर करने के बाद वह कुछ देर आराम के लिए बैठ गए। लेकिन इसी बीच वह नहर में गिर गए, पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाए। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें नहर में गिरते देख तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से ढूंढ नहीं पाए।
विज्ञापन




बाड़ी ब्राह्मणा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत



जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। राहुल कुमार कठुआ के किशनपुर का रहने वाला था, जो किसी काम से बाड़ी ब्राह्मणा आया था। वीरवार सुबह अचानक वह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके पहले कि वह संभल पाता, ट्रेन उसके ऊपर से होकर निकल गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें