केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के छात्र का सोमवार को सैनिक कॉलोनी स्थित ब्वॉयज हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता शव मिला है। मृतक छात्र की पहचान अभिनव चौबे निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। विवि सूत्रों के अनुसार अभिनव चौबे केंद्रीय विवि के शिक्षा विभाग में बीए बीएड एकीकृत के चौथे सेमेस्टर का छात्र था। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक छात्र अपने साथी के साथ हॉस्टल में रहता था। सोमवार शाम को करीब पांच बजे उसका कमरा बंद था, वह नहीं खुला तो अन्य छात्रों ने उसे खिड़की देखा और पाया कि उसका शव पंखे से लगाए फंदे से लटका था। पुलिस ने छात्र को आनन फानन में जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छन्नी पुलिस स्टेशन के एसएचओ दीपक कटोच का कहना है कि विवि से मिली जानकारी के अनुसार वह 4 से 5 दिन से किसी बात को लेकर तनाव में था।