फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छन्नी फाटक के पास मिला था सुभाष नगर के कुलवीर का शव, ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। छन्नी फाटक के पास रविवार देर शाम मृत मिले कुलवीर सिंह के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की गई, क्याेंकि कुलवीर की पत्नी के साथ लड़ाई हुई थी। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। दोपहर के बाद कुलवीर का पता नहीं चला। देर शाम को जानकारी मिली कि उसका शव जीएमसी में पड़ा है। बता दें सुभाष नगर (राजपुरा) के रहने वाले कुलवीर का शव छन्नी फाटक पर मिला था।
कुलवीर के पिता प्रसिद्ध संबयाल का कहना है कि रविवार सुबह कुलवीर की पत्नी के साथ लड़ाई हुई। हस्तक्षेप करने का प्रयास किया तो बहू ने उस पर कैंची से हमला किया। कुछ देर बाद वह ससुरालियों और अन्य रिश्तेदारों के साथ पुलिस लेकर घर पहुंच गई। पुलिस सभी को चौकी ले गई। यहां से एक बजे के बाद लौट गए। इसके बाद उन्हें कुछ नहीं पता कि क्या हुआ। बता दें कुलवीर सिंह का ससुराल नानक नगर में है और इसी इलाके से कुछ दूरी पर शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सरवाल पुलिस चौकी प्रभारी धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी आई थी कि सुभाष नगर में एक महिला पत्थर मार रही है। इसके बाद मौके पर पहुंचे। यहां परिवार ने कहा कि कुलवीर की पत्नी मानसिक रूप से ठीक नहीं है। वह लोग चौकी जाकर मामले को सुलझाएंगे। इसके बाद दोनों तरफ से लोग चौकी आ गए और सहमति के बाद चले गए। बाद में पता चला कि कुलवीर सिंह का शव मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें