बाड़ी ब्राह्मणा। बलोल नाके के पास बुधवार देर शाम तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल दो लोगों में से एक ने जीएमसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक लशि राम मध्य प्रदेश का निवासी था, जो तेली बस्ती क्षेत्र में रहकर दिहाड़ी का काम करता था। उसके साथ घायल हुआ दूसरा व्यक्ति मोती लाल भी मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह उपचाराधीन है। उधर, पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी(जेके02 एएल 7858) की तलाश तेज कर दी है। उसका नंबर भी फ्लैश कर दिया है। संवाद