फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में ट्रक में मृत मिला पंजाब का चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। घाटी से लौट रहा पंजाब का एक चालक रविवार दोपहर को रामबन में अपने ही ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला है। उसकी पहचान तरसेम सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी पानावारी, होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के मरोग में घाटी से सेब से लदा ट्रक (पीबी09 एक्स-4097) रुका हुआ था। इस दौरान पुलिस द्वारा जांच करने पर चालक को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल रामबन में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं, पुलिस स्टेशन रामबन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें