फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर हार्ट अटैक से जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर सब डिवीजन में नियंत्रण रेखा पर मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्र बलनोई में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। उसकी पहचान सेना की 8 गढ़वाल रेजिमेंट के नायक सुरेंद्र सिंह नेगी निवासी चमोली (उत्तराखंड) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह मेंढर के मनकोट सेक्टर में तैनात सेना की 8 गढ़वाल रेजिमेंट का नायक सुरेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोविंद सिंह नेगी निवासी ग्राम सोनाली (कोड कंडार) बलनोई में ड्यूटी के दौरान अचानक गिर पड़ा। आसपास मौजूद अन्य जवान उसे उठाकर शिविर में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। कानूनी कार्रवाई के बाद देर शाम जवान का शव उत्तराखंड के चमोली स्थित उसके घर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें