फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में नाले से मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। भागा क्षेत्र में वीरवार सुबह एक व्यक्ति का शव घर से कुछ ही दूरी पर नाले से मिला है। उसकी पहचान काका खान (30) पुत्र सिराज दीन निवासी वार्ड तीन लोरनू के रूप में हुई है। पुलिस ने 174 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार काका खान बुधवार सुबह घर से दिहाड़ी लगाने निकला था जिसके बाद नहीं लौटा है। वीरवार सुबह काका खान की पत्नी उसे ढूंढने के लिए निकली और कुछ ही दूरी पर नाले में शव पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें