फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंकियों की कायराना हरकत, शोपियां में सेना के जवान की अगवा कर हत्या

Sat, 25 Nov 2017 10:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
शहीद जवान इरफान अहमद डार - फोटो : file photo
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने सेना के जवान का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। उनकी गोलियों से छलनी शव एक गांव में मिला। शहीद जवान की हत्या के पीछे पुलिस आतंकियों की हताशा को बड़ा कारण मान रही है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

शनिवार को शोपियां के वोठमुला गांव में लोगों ने गोलियों से छलनी शव को देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जांच में पता चला की शव सेंजन गांव निवासी व सेना की 175 टेरीटोरियल आर्मी में तैनात जवान इरफान अहमद डार का था। वह इन दिनों बांदीपुरा के गुरेज में तैनात थे।
इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। शुक्रवार को वह घर से अपनी कार में किसी काम के सिलसिले में निकले थे। इसके बाद लापता हो गए। एसएसपी एएस दिनकर ने बताया कि गोलियों से छलनी जवान के शव को बरामद किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ है। बताया कि आतंकियों के जो ग्रुप इलाके में सक्रिय हैं उनके खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन के दबाव में वह इस प्रकार की घटनाओं कां अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सैन्य प्रवक्ता ने  बताया कि शहीद जवान 26 नवंबर तक छुट्टी पर घर गए थे। उन्होंने संभावना जताई की आतंकियों ने उन्हें अगवा कर उसकी निर्मम हत्या की है। गौरतलब है कि इससे कुछ महीने पहले बांदीपुरा में बीएसएफ के जवान मोहम्मद रमजान पर्रे और शोपियां में लेफ्टिनेंट उमर फय्याज (2 राजपुताना राइफल्स) की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। दोनों भी अपने घर छुट्टियों पर गए हुए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें