सूत्रों ने बताया कि हिसारत में पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया था कि उसने कुलगाम के तंगमर्ग के जंगल में छिपे आतंकवादियों को भोजन और रसद मुहैया कराई थी। आरोपी ने सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के ठिकाने जानकारी भी दी थी।
सूत्रों ने बताया कि रविवार की सुबह, जब मैग्रे पुलिस और सेना की संयुक्त टीम के साथ ठिकाने पर छापा मारने जा रहा था, तो भागने के प्रयास में वह नदी में कूद गया। उसके भागने का क्षण भी कैमरे में कैद हो गया। जब उसने भागने का फैसला किया तो उसके आस-पास कोई नहीं था।
वीडियो में दिखाया गया है कि वह व्यक्ति तैरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज बहाव उसे बहा ले गया और वह डूब गया। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।