फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले की पनासा तहसील कनोटा निवासी महिला का शव मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। उसकी पहचान रजिया बेगम पत्नी शौकत अली निवासी कनोटा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मायके और ससुराल पक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वह कुछ दिन पहले ही मायके आई थी। मंगलवार को वह घर पर ही थी और परिवार के अन्य लोग खेतीबाड़ी के लिए गए थे। बाद में लौटने पर रजिया का शव फंदे के साथ लटकता मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची अरनास पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने 174 आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें