कसबे के सुंगल मोड़ पर मुख्य सड़क पर खड़ी कार से शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को उप जिला अस्पताल में रखा गया है। इसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार सुंगल मोड़ पर पिछले कई महीनों से कार जेके 02 एएम 3717 खड़ी थी। शुक्रवार की शाम को एक व्यक्ति ने इस कार में शव को देखा।
शव कार की दोनों सीटों के बीच में था। शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जुटने लगी। साथ ही पुलिस को खबर दी गई। डीएसपीओ गुरविंदर पाल सिंह और थाना प्रभारी पुष्पिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की उम्र 65 से 70 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
शव पर किसी भी तरह की चोट का निशान नहीं है। शव से बदबू भी नहीं आ रही थी। फिलहाल, पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।