फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामोड़ में फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्रामोड़ क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकता मिला है। मृतक की पहचान स्वर्ण सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्रामोड़ के रूप में हुई है। वह आटो यूनियन का पूर्व प्रधान भी था। वह ग्रामोड़ में दुकान करता था। सोमवार सुबह परिजनों ने शव फंदे के साथ लटकता पाया , जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें