फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी के करीब दो आतंकियों के शव दरिया से हुए बरामद, हथियार और अन्य सामाग्री भी मिले

Sat, 05 Sep 2020 08:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/कुपवाड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में एलओसी के करीब किशनगंगा दरिया से सुरक्षाबलों को शनिवार को दो आतंकियों के शव बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों के शव के साथ सेना और पुलिस को हथियार भी बरामद हुए। बता दें कि आतंकियों के गुरेज के तुलेल इलाके से बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शवों से बरामद दस्तावेजों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शिनाख्त डाडसारा त्राल के निसार अहमद राथर और डोगरीपोरा पुलवामा के समीर अहमद डार के तौर पर हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों की मौत डूबने के कारण हुई हो सकती है।

वहीं इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से संबंधित थे। निसार फरवरी 2018 से लापता थे जबकि समीर मार्च 2019 से लापता था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की तफतीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मिली जानकारी के अनुसार इन आतंकियों के पास से 4 एके मैगजीन, 116 एके राउंड कारतूस, 169 एमएम राउंड कारतूस, 1 ग्रिनेड, 1 वायर्लेस सेट, 4 रिस्ट वॉच बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें