रियासी। शनिवार को ब्लॉक रियासी में हुए डीडीसी चुनावों के साथ ही पंचायत सीला के वार्ड पांच में पंच के लिए उपचुनाव करवाया गया। दोपहर तक हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती की गई शाम को पांच बजे के करीब निकले नतीजों में पदमा देवी उर्फ शिशू को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने 11 मतों से जीत दर्ज की। पदमा देवी के विजेता घोषित होने के बाद समर्थकों ने काफी जश्न मनाया। गौरतलब रहे किवार्ड पांच की पंच परवीन अख्तर के बीडीसी चेयरमैन बनने के बाद पंच पद रिक्त पड़ा हुआ था। उपचुनाव में 90.73 प्रतिशत मतदान हुआ है।