फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम न होने पर कई लोग नहीं कर पाए मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। मीरां साहिब ब्लॉक में डीडीसी चुनाव के लिए कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंचे ग्रामीणों के मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने पर वह मतदान से वंचित रह गए। मतदान करने आए युवा साजन डोगरा ने कहा कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में मतदान किया था, लेकिन इस बार सूची में उनका नाम ही नहीं मिला। इसके चलते वे मतदान नहीं कर पाए। महिला वंदना ने कहा कि मैं कई वर्ष से मताधिकार का प्रयोग कर रही हूं, लेकिन इस बार सूची में नाम नहीं। उन्होंने कहा कि स्थानीय गांव में नियुक्त बीएलओ सही प्रकार कार्य नहीं करते। कई लोगों की मृत्यु होने के बाद उनके नाम मतदाता सूची में अभी भी हैं, जबकि इनके नाम नहीं होने चाहिए। ऐसे में बीएलओ किस प्रकार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि बीएलओ को चाहिए कि वह मतदाता सूची की जांच पड़ताल करें और जिन लोगों के नाम रह गए हैं उन्हें जोड़ा जाए, लेकिन वे ऐसा नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें