फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीडीसी अध्यक्ष ने विकासात्मक कार्यों, परियोजनाओं के बारे में ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जिला विकास परिषद के अध्यक्ष भारत भूषण ने मंगलवार को 2023-24 कैपेक्स बजट के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक की। क्षेत्रीय अधिकारियों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन में पूरे हुए कार्यों और चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।
जिला विकास परिषद के अध्यक्ष ने अधिकांश विभागों के कार्य की गति पर संतोष व्यक्त किया। इस बीच कुछ विभागों को जरूरी निर्देश भी जारी किए। उन्होंने स्थापित विकासात्मक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समयबद्ध कार्य योजना की आवश्यकता पर बल दिया। डीडीसी सदस्यों ने फीडबैक साझा करते हुए इसमें भाग लिया। अध्यक्ष ने ग्रामीण विकास विभाग की उपलब्धियों के लिए सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष ने जल शक्ति विभाग को ब्लॉक-वार और सेक्टर-वार विवरणों की समीक्षा करते हुए चर्चा की। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त अनसूइया जम्वाल ने विभिन्न घटकों और क्षेत्रों में व्यय का विवरण दिया। उन्होंने अध्यक्ष को परियोजनाओं और फंड आवंटन की स्थिति और टेंडर किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभागों से निविदा प्रक्रियाओं में तेजी लाने, काम की गति बनाए रखने और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह, एडी योजना सतीश शर्मा के अलावा अन्य जिला अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह, डीडीसी सदस्य, जिला अधिकारी और पंचायती राज संस्थाओं के अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें