फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर के चांदनगर गुरुद्वारा से सुबह दस बजे से निकलेगा नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को चांदनगर गुरुद्वारा से सुबह दस बजे से नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें गतका का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान गुरुद्वारों में गुरबाणी से संगत को निहाल किया जाएगा। गुरुद्वारों में लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर कीर्तन चांद नगर गुरुद्वारा से विवेकानंद चौक, गुम्मट क्रॉसिंग, जेपी चौक, डोगरा चौक, बिक्रम चौक, एशिया चौक, ग्रीन बेल्ट चौक, गांधी नगर अस्पताल चौक, गोल मार्केट, बैंक ऑफ बड़ोदा चौक, वाल्मीकि चौक, शिवाजी चौक, खालसा चौक पहुंचेगा। इसमें भाई हरमीत सिंह, गुरमीत सिंह, बीबी हरविंद्र कौर शामिल होंगे। इसके अलावा जोगिंद्र सिंह गुरु के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। ग्रंथ साहिब के पाठ के अलावा बाहर से आए प्रचारक गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह ने कहा कि सुबह पहले नगर कीर्तन होगा। इसके बाद गुरुद्वारों में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें