फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडी कश्मीर से शुरू हुआ समाचार बुलेटिन

विज्ञापन
विज्ञापन
दूरदर्शन केंद्र कश्मीर को बाढ़ के कारण करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। घाटी में आई बाढ़ में करोड़ों की लागत का डीडी का न्यूज पैनल बह गया, जबकि अर्थ स्टेशन क्षतिग्रस्त हो गया। बाढ़ में डीडी कश्मीर का स्टूडियो सरवर, कैमरा यूनिट और एक लाइब्रेरी पूरी तरह से तबाह हो गई।
विज्ञापन


सितंबर के पहले हफ्ते में आई बाढ़ के कारण डीडी कश्मीर से प्रसारण पूरी तरह बंद हो गया, जिसे पटना ट्रांसमीटर पर शिफ्ट कर समाचार बुलेटिन चलाया गया, लेकिन दो दिन बाद बिजली फेल होने के कारण इसे भी बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

फिलहाल समाचार शुरू, बाकी कार्यक्रम बंद

डीडी कश्मीर ने तीन दिन पहले ही फिर से समाचार बुलेटिन का प्रसारण शुरू किया है, जबकि बाकी के कार्यक्रम फिलहाल बंद हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब वहां पानी भरा तो जल्दी-जल्दी ओवी वैन को शंकराचार्य मंदिर के पास पहुंचाया गया, क्योंकि तब वही एक जगह थी, जो सुरक्षित थी।

बाढ़ में डीडी कश्मीर को करोड़ों का नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस समय मेकशिफ्ट स्टूडियो बनाकर प्रसारण शुरू करने पर विचार हो रहा है, क्योंकि दूरदर्शन के स्टूडियो नंबर एक और दो की हालत काफी खराब है। वहां करोड़ों की लागत का पैनल तबाह हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें