सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक करते डीसी जम्मू सचिन कुमार: स्रोत सूचना विभाग
डीसी ने भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाने के लिए कहा
जम्मू। शहर के सड़क हादसों के ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाना सुनिश्चित किया जाएगा। मंगलवार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला उपायुक्त सचिन कुमार ने संबंधित आदेश दिए। जोर देकर कहा कि युवाओं के बीच सड़क सुरक्षा शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए हमारे युवा चालकों को शिक्षित करना जरूरी है।
बैठक में पूरे शहर और जिला सड़कों पर सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने, पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए आवश्यक आपातकालीन हस्तक्षेपों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। जहां पर्याप्त मात्रा में स्ट्रीट लाइटें भी लगाने पर जोर दिया। डीसी ने कहा ब्लैक स्पाट पूरी तरह से स्ट्रीट लाइट कवर होने चाहिए। इससे हादसों को रोका जा सकता है। बैठक में एसएसपी यातायात पुलिस फैजल कुरैशी और नगर निगम के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।