ग्रामीण इलाकों का दौरा करतीं डीसी इंदू कंबल चिब।
- फोटो : REASI
रियासी। डीसी इंदु कंवल चिब ने पौनी के कई ग्रामीण इलाकों का दौरा कर वहां के लोगों की समस्याएं जानी। उन्होंने ब्लाक के मगाई भांबला गजोड़ का दौरा किया। ग्रामीणों ने उन्हें समय पर बिजली- पानी और राशन की सप्लाई देने को कहा। इसके अलावा अन्य ने खराब सड़क को ठीक करने की मांग उठाई। डीसी ने ग्रामीण विकास विभाग की ओर से करवाए गए कार्यों का भी जायजा लिया। विभाग ने जिन स्थानों पर सेनेटरी कांप्लेक्स का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए मकानों को देखा और कुछ लोगों से बातचीत भी की गई। सदोती से गुरहा तक बनाए जा रहे मार्ग को भी देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों को पूरी स्कीमों का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को समय पर हल करने को कहा। मौके पर तहसीलदार लेखराज बीडीओ ओम प्रकाश ब्लाक चेयरमैन पवन बनाथिया भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान डीसी सड़क मार्ग से लगभग पंद्रह किलोमीटर की दूरी पर मजूद रोलकिया गांव में भी पैदल चल कर पहुंची।