फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेंशन मामले निपटाने के लिए तहसील स्तर पर लगाएं शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डीसी सचिन कुमार वैश्य ने लंबित एकीकृत सामाजिक सुरक्षा योजना (आईएसएसएस) के पेंशन मामलों की पुन: सत्यापन प्रक्रिया में त्रुटिपूर्ण दस्तावेजों को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की है। उन्होंने लाभार्थियों के पंजीकृत में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामले निपटाने के लिए तहसील स्तर पर विशेष शिविर लगाने के लिए कहा। शनिवार को डीसी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लाभार्थियों की पहचान कर दिव्यांग व वृद्धावस्था प्रमाणपत्र देने के अतिरिक्त मेडिकल बोर्ड सत्र आयोजित करने के लिए कहा गया। ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट का विस्तार कार्य प्राथमिकता : डीसी
जम्मू। जम्मू हवाई अड्डे के विस्तार के लिए बेलीचराना में पशुपालन विभाग की भूमि का अधिग्रहण पर चर्चा करने के लिए डीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीसी ने कहा कि पशुपालन विभाग को इस भूमि की एवज में वैकल्पिक भूमि का प्रावधान किया गया है। यह परियोजना सरकार की प्राथमिकता है और इसकी सफलता के लिए विभागों के बीच समन्वय जरूरी है। बैठक में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, पशुपालन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें