फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी ने गुरधन बाला में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने सार्वजनिक संस्थानों के कामकाज के आकलन के लिए वीरवार को गुरधन बाला क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया और शैक्षणिक व बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रों से बातचीत की। उनकी शैक्षणिक प्रगति के बारे में पूछा और उन्हें अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। बाद में डीसी ने पंचायत घर गुरधन बाला का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पंचायत घर का उपयोग शासन और समुदाय से संबंधित गतिविधियों के लिए प्रभावी ढंग से किया जाए। उपायुक्त ने गुरधन बाला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से दवाओं की उपलब्धता, नियमित ओपीडी व मरीजों पर त्वरित ध्यान सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें