फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी एवं एसएसपी ने देखी विकास कार्यों की प्रगति

Mon, 02 Jun 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डीसी विकास कुंडल ने रविवार को एसएसपी शफाकत हुसैन के साथ मंडी तहसील का दौरा कर हाल ही में आए तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का आकलन किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने मंडी सड़क की स्थिति और इसकी परिधि में बुनियादी ढांचे के विकास की स्थिति का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत में उन्होंने बताया कि कोडल औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद सड़क पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा।
डीसी ने हाल ही में आए तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया और जमीनी स्थिति का मूल्यांकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की। जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डीसी और एसएसपी ने कई स्थानों पर स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें