फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिला उपायुक्त के आदेश, महीने के अंत तक गड्ढा मुक्त करें सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मानसून सीजन से शहर में कई सड़कों पर गड्ढे पड़ गए हैं। जगह-जगहतारकोल उखड़ गया है। ऐसे में जिला उपायुक्त सचिन कुमार ने आदेश जारी किया है कि सितंबर के अंत तक तमाम गड्ढों को भरा जाए। जिन सड़कों की हालत खराब है, उसकी मरम्मत की जाए। साथ ही ब्लैक स्पॉट का चयन कर दुरुस्त किया जाए। शुक्रवार को सचिन ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और तत्काल काम शुरू करने के लिए कहा। सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि बाहरी क्षेत्रों में भी सुविधा देने का निर्देश दिया।
लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों नेबताया कि मरम्मत कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए है। इनका आवंटन भी हो गया है। बताया कि जरूरी कार्य जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं यातायात पुलिस की ओर से एएसपी राजपाल ने कहा कि विभागों को जहां भी मरम्मत कार्य शुरू करना होगा वहां पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन में सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने शहर में सड़कों की मरम्मत के लिए तारकोल डालने वालों के साथ तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि कोई दो राय नहीं है कि समय पर मरम्मत करने के लिए इनका सहयोग जरूरी है। इसी तरह जेपीडीसीएल द्वारा जगह-जगह छोड़े खंभों को हटाने के लिए समयसीमा तय की। कहा कि एक महीने के भीतर इन्हें हटा दें। इसके अतिरिक्त बिजली की लाइनों और इंटरनेट फाइबर केबल को स्थानांतरित और उचित तरीके से प्रबंधित करने के मामले पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


प्रतिदिन हो रहे हैं हादसे
जिले में आरएस पुरा से सतवारी मार्ग, सतवारी से विक्रम चौक, वेयर हाउस, नरवाल रोड समेत शहर में कई अन्य जगहों पर सड़कों की हालत खराब है। जगह जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो रोज हादसों का सबब बन रहे हैं। सबसे बुरा हाल वेयर हाउस का है, जहां पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा हैं। इस समस्या को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें