फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वास्थ्य देखभाल में सुधार लाएं, जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राथमिकता पर ध्यान दें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने स्वास्थ्य देखभाल में और सुधार लाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। वीरवार को उन्होंने सरकारी अस्पताल सरवाल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में प्रसव, सर्जरी और चिकित्सा परीक्षणों के साथ-ओपीडी के प्रदर्शन व चिकित्सा प्रक्रियाओं की रिपोर्ट की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पीएम जन औषधि केंद्रों के महत्व पर जोर देते कहा कि मरीजों को इन दुकानों से दवाएं खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। पीएमजेएवाई सेहत गोल्डन कार्ड को बढ़ावा दिया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के महत्व पर जोर देते अस्पताल के लिए महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं के आकलन और निविदा पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। मरीजों की कुशलतापूर्वक सहायता के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए। बैठक में प्रबंधन के मुद्दों के अलावा अस्पताल के भीतर नई चिकित्सा और ढांचागत सुविधाओं की स्थापना पर चर्चा की गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य संबंधी जागरूक गतिविधियों पर भी बात की गई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त संदीप सेइंत्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरबख्श सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा. विजय रैना आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें