फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रणबीरेश्वर मंदिर पहुंचे डॉ. कर्ण सिंह, मलबा हटाने में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। धर्मार्थ ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. कर्ण सिंह ने वीरवार को रणबीरेश्वर मंदिर का दौरा किया। उन्हाेंने क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया और मलबा हटाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुरानी इमारत के कारण एक हिस्सा ढह गया। पहले की तरह इसे तैयार कर सकते हैं या नहीं, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता। प्राथमिकता मलबा हटाना है, जिसके बाद जीर्णोद्धार का काम शुरू होगा। कहा कि जब रघुनाथ मंदिर पर आतंकियों ने हमला किया था तो हनुमान जी ने मंदिर को बचाया था। इसी प्रकार रणबीरेश्वर मंदिर में नंदी जी ने सारा भार अपने ऊपर ले लिया। मंदिर में स्थापित नंदी की प्रतिमा को कर्नाटक से 40 साल पहले खरीदा था। ट्रस्ट के अधीन 100 मंदिर है, कोई भी इनका निरीक्षण कर सकता है। ट्रस्ट रखरखाव काे हमेशा तत्पर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें