जम्मू। जिले में जल जीवन मिशन कार्यों की मंगलवार को समीक्षा की गई। जिला उपायुक्त जम्मू सचिन कुमार ने मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की जानकारी ली। डीसी ने परियोजनाओं के तहत तमाम कार्य पूरे करने को कहा। यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया कि परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो जाएं। जल जीवन मिशन कार्यों के कुशल निष्पादन की सुविधा के लिए एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक परियोजना में आने वाली बाधाओं का विस्तृत संकलन करने को भी कहा। उन्होंने साप्ताहिक समीक्षा को अनिवार्य करते हुए परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लाने के लिए निरंतर अंतर-विभागीय सहयोग की सिफारिश की।