बस स्टैंड में मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं : डीसी
अमर उजाला ब्यूराे
जम्मू। मल्टीलेवल पार्किंग सह जम्मू बस स्टैंड में यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। जो भी समस्याएं हैं, उनका निदान किया जाए। यह निर्देश डीसी सचिन कुमार वैश्य ने बैठक में दिए। कहा कि जिला प्रशासन परेशानियों का समाधान कर हितधारकों के साथ सहयोग करेगा। बस स्टैंड और आसपास काम करने वाले व्यवसायियों और अन्य हितधारकों की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करना है। आम जनता और बस ऑपरेटरों को पार्किंग स्थानों सहित बस स्टैंड की सुविधाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बस ऑपरेटरों को बिना किसी बाधा या आर्थिक नुकसान के यात्रियों को सुविधा प्रदान करनी है। बोर्डिंग और डिबोर्डिंग नियमों का कड़ा पालन करने की आवश्यकता है। आदेश दिया कि बसों के रुकने और यात्रियों को निर्धारित स्थानों पर चढ़ने-उतरने की व्यवस्था संयुक्त टीमों द्वारा सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा बस स्टैंड में लोगों को पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने के लिए शौचालय, दुकानों और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं दी जाएं।