फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मतदान को लेकर डीसी ने की अधिकारियों से की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने शुक्रवार को जम्मू सीट पर होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में एआरओ, नोडल अधिकारियों और जिला अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में स्वीप गतिविधियों पर भी बात की गई। जिसमें समाज के सभी क्षेत्रों और वर्गों के लोगों को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। मतदान के दिन निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए हरित मतदान केंद्रों, मॉडल मतदान केंद्रों और सभी महिला मतदान केंद्रों की विशेष व्यवस्था पर चर्चा की गई। अधिकारियों को बड़े पैमाने पर चुनावी अभ्यास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें