फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम एमए स्टेडियम में होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एमए स्टेडियम में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, बैठने की व्यवस्था, फुल ड्रेस रिहर्सल, सजावट, बिजली-पानी की आपूर्ति, परिवहन व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं, निमंत्रण पत्र, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग समारोह से पूर्व सभी तैयारियों को सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

बकरीद पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला उपायुक्त ने एक अन्य बैठक में बकरीद की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने अपील की कि कोविड महामारी को देखते हुए नमाजी सार्वजनिक तौर के बजाय घरों पर ही नमाज अता करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाजार में मीट, चिकन, फल, सब्जियां, बेकरी व अन्य आवश्यक वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बाजारों में खाद्य पदार्थों की जांच करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें