राशन आपूर्ति में अनुचित व्यवहार पर होगी सख्त कार्रवाई: डीसी
जम्मू। डीसी ने सोमवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिले में राशन आपूर्ति और वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। डीसी ने सहायक निदेशक, टीएसओ और निरीक्षक को अपने अधिकार क्षेत्र में निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके साथ ही समय पर वितरण, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनों का उपयोग, बायोमेट्रिक सत्यापन, खरीद रसीद जारी करना, मैन्युअल कागजी कार्रवाई खत्म करना और वन नेशन वन राशन कार्ड पहल को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। चोरी, मिलावट और कम वजन जैसी अनुचित प्रथाओं के आरोप पर चिंता व्यक्त की। डीसी ने सटीक रिकॉर्ड बनाए रखने को कहा। ब्यूरो